मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पखांजूर में भेंट-मुलाकात के लिए नर-नारायण सेवा आश्रम परिसर पहुंचें…

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पखांजूर में भेंट-मुलाकात के लिए नर-नारायण सेवा आश्रम परिसर पहुंचें…

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पखांजूर में भेंट-मुलाकात के लिए नर-नारायण सेवा आश्रम परिसर पहुंचें। यहां बंग समाज के लोगों ने स्थानीय बंग परंपरा अनुसार उलु एवं शंख, खोल (ढोल) की ध्वनियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया ।
मुख्यमंत्री ने नर-नारायण सेवा मंदिर में स्वामी सत्यानंद परमहंस देवजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। यहां उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नर-नारायण सेवाश्रम के सन्यासियों को गेरुए वस्त्र भेंट किए और आश्रम परिसर में कदम्ब का पौधा भी लगाया।
मुख्यमंत्री आश्रम में भोजन ग्रहण कर रहे हैं। यहां उन्हें बंगाली व्यंजन कुली पीठा, पाठी शिपठा, केला का बड़ा, लाबरा, आम की चटनी, खीर और कुम्हड़ा भाजी परोसा गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री को नर नारायण आश्रम के सन्यासियों ने भगवान राधाकृष्ण की काष्ठ की प्रतिमा, स्वामी सत्यानन्द परमहंस देव जी की प्रतिमा एवं छायाचित्र और साहित्य भेंट किया।