कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम में मुख्यमंत्री ने की लोगों से मुलाकात

रायपुर : कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम में मुख्यमंत्री ने की लोगों से मुलाकात

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के बाद शुरू किया भेंट मुलाकात

रायपुर, 05 जून 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम की आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया और माताओं बच्चों को योजनाओं से मिल रहे की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम के गौठान का भी निरीक्षण किया और वहां पर काजू का पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने की बात कही.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ऐतिहासिक शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री बघेल ने बादल ग्राम में स्थित ऐतिहासिक रियासतकालीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र,राज्य और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की.

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा

भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद स्थानीय लोगों से योजनाओं की जानकारी लेनी शुरू की.