Advertisement

जशपुरनगर : बगीचा के दोनो पहाड़ी कोरवा बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ्य : एसडीएम बगीचा सुश्री कुजूर ने बच्चियों से मिलकर ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

जशपुरनगर : बगीचा के दोनो पहाड़ी कोरवा बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ्य : एसडीएम बगीचा सुश्री कुजूर ने बच्चियों से मिलकर ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी बगीचा सुश्री ज्योति बबली कुजूर के दिशा-निर्देश में बगीचा में बेहोशी के हालत में मिले दोनो पहाड़ी कोरवा बच्चियों की अस्पताल में उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनो बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ है। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस विकासखंड बगीचा में दो बच्चियां गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी। प्रशासन द्वारा तत्काल बच्चियों को अस्पताल में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया था एवं उनके परिवार को चावल एवं अन्य राहत सामग्री प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने पूर्वा निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में 2 क्विंटल चावल अनिवार्य रूप से जमा रखने के एवं ऐसे परिवारो की अविलंब सहायता करने की हिदायत दी गई है। एसडीएम बगीचा सुश्री कुजूर ने बच्चियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली एवं उनके परिवार को राहत सामग्री भेंट की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57