Advertisement

संसदीय सचिव राजवाड़े के प्रयास से मिला 26 भु-स्वामियों को एसईसीएल में रोजगार

संसदीय सचिव राजवाड़े के प्रयास से मिला 26 भु-स्वामियों को एसईसीएल में रोजगार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दतिमा मोड़ – भटगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं छ.ग. शासन मे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा 26 भुमि स्वामियो को रोजगार प्रदान करने हेतु सहमति प्रदान किया गया है। विदित होना चाहेंगे कि वर्ष 2005 मे एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा दुग्गा ग्राम की भुमि कोयला खदान हेतु अधिग्रहित किया गया था, परन्तु आज तक भु स्वामियो को एस.ई.सी.एल.प्रबंधन द्वारा रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिस पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा लगातार एस.ई.सी.एल. मुख्यालय बिलासपुर मे सी.एम.डी. एवं डी.पी. और जिला प्रशासन से चर्चा कर इस ओर पहल किया गया। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के ही प्रयास से ही आज 26 भू प्रभावितो को रोजगार प्राप्त हो सका है। इस संबंध मे विश्राम गृह भटगांव मे संसदीय सचिव राजवाड़े से चर्चा करने पर बताया गया जब मैं वर्ष 2013 मे पहली बार विधायक बना तब से मेरा प्रयास था कि एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित भुमि के एवज मे किसानों को उचित मुवावजा एवं रोजगार मिल सके।परन्तु विगत 15 वर्षों से प्रदेश मे भाजपा की सरकार थी जिस कारण प्रदेश सरकार का उचित सहयोग नहीं मिलने के कारण एस. ई.सी.एल.प्रबंधन पर दबाव न बना पाने के कारण रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा सका।जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान किया गया है।उसी का प्रतिफल है कि आज इन भुमिस्वामियो को रोजगार उपलब्ध हो सका है। इस चर्चा के मुख्य महाप्रबंधक अरविंद कुमार,श्रमिक नेता संजय सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता, उप सरपंच दुग्गा कन्नीलाल राजवाड़े मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47