Advertisement

अनुभव प्रमाण-पत्र एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण-पत्र सत्यापन कराने की तिथि 9 जून से

सूरजपुर : अनुभव प्रमाण-पत्र एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण-पत्र सत्यापन कराने की तिथि 9 जून से

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है। उक्त के संबंध में किसी तरह के प्रमाण-पत्र अपलोड करने का विकल्प नहीं था। जिससे मेरिट सूची जारी किये जाने के पूर्व उसमें शुद्धता लाने के दृष्टिकोण से अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण-पत्र एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण-पत्र का सत्यापन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। संभाग स्तरीय तृतीय श्रेणी के पदों के अभ्यर्थियों के अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरगुजा अम्बिकापुर के कार्यालय में 09 जून से 20 जून 2022 के मध्य किया जाना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला सूरजपुर के जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के अभ्यर्थियों के अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर के कार्यालय में संबंधित जिला द्वारा 15 जून से प्रारंभ किया जाकर 20 जून 2022 तक किया जाना है। सभी अभ्यर्थी जिनके द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है, उन्हे संबंधित कार्यालय में नियत तिथि को मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन आवश्यक रूप से कराने निर्देशित किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47