Advertisement

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों के लिए बेहद अहम रहा यह वर्ष : संधू

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों के लिए बेहद अहम रहा यह वर्ष : संधू

वाशिंगटन, 10 जून अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह वर्ष भारत-अमेरिका व्यापार और आर्थिक संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। इसके साथ ही संधू ने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की क्षमता को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, “पिछले साल हमने 160 अरब डॉलर से ज्यादा का भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार किया। यह ध्यान में रखना चाहिए कि आपूर्ति श्रृंखला में बाधाएं आने और बिना किसी औपचारिक व्यापार समझौते के ऐसा महामारी के दौर में हासिल किया गया।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संधू ने वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में एक व्यावसायिक शिष्टमंडल के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। फेयरफैक्स काउंटी के लोगों का भारत से मजबूत रिश्ता है।

कार्यक्रम में वर्जीनिया की वाणिज्य एवं व्यापार सचिव कैरेन मेरिक, कृषि एवं वन सचिव मैथ्यू लोहर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। संधू ने कहा कि दोनों तरफ से समान रूप से अच्छा निवेश किया गया।

भारतीय राजदूत ने कहा, “अमेरिका में 200 भारतीय कंपनियां मौजूद हैं और भारत में 2,000 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियां सक्रिय हैं। इससे स्पष्ट है कि हमारे देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की क्षमता बहुत अधिक है।”

उन्होंने कहा कि 2019 में भारत और वर्जीनिया के बीच 1.65 अरब डॉलर का व्यापार हुआ और तब से इसमें सालाना लगभग 15 प्रतिशत से अधिक की दर से वृद्धि हो रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57