Advertisement

सीसी रोड बनने से बारहमासी सुगम आवागमन की होगी सुविधा- मंत्री भगत………

सीसी रोड बनने से बारहमासी सुगम आवागमन की होगी सुविधा- मंत्री भगत………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को सीतापुर जनपद के ग्राम पंचायत देवगढ़ में बनने वाले सीसी रोड का विधि विधान से भूमि पूजन किया। देवगढ़ के माझा पारा से मोरडा पारा पुलिया तक करीब 6 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनेगा। सीसी रोड ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि सीसी रोड बनेगा तो बारहमासी आवागमन में सुविधा होगी। बरसात में कीचड़ वाले कच्ची सड़क से निजात मिलेगी। उन्होंने  कहा कि सड़क गुणवत्तापूर्ण बने इसके लिए मोहल्ले वासी निगरानी भी रखें। ग्राम पंचायत का दायित्व है कि समय पर काम को पूरा कराये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो के सहूलियत के लिए सड़क, पुल पुलियों का निर्माण लगातार कर रही है। सड़को के जाल से अब बहुत कम ही बसाहटें बची है जो नही जुड़ पाई है लेकिन उसे भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम अनमोल टोप्पो, जनपद सीईओ संजय मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47