
सीसी रोड बनने से बारहमासी सुगम आवागमन की होगी सुविधा- मंत्री भगत………
खाद्य मंत्री ने किया देवगढ़ में सीसी रोड का भूमिपूजन...........
सीसी रोड बनने से बारहमासी सुगम आवागमन की होगी सुविधा- मंत्री भगत………
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को सीतापुर जनपद के ग्राम पंचायत देवगढ़ में बनने वाले सीसी रोड का विधि विधान से भूमि पूजन किया। देवगढ़ के माझा पारा से मोरडा पारा पुलिया तक करीब 6 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनेगा। सीसी रोड ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि सीसी रोड बनेगा तो बारहमासी आवागमन में सुविधा होगी। बरसात में कीचड़ वाले कच्ची सड़क से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क गुणवत्तापूर्ण बने इसके लिए मोहल्ले वासी निगरानी भी रखें। ग्राम पंचायत का दायित्व है कि समय पर काम को पूरा कराये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो के सहूलियत के लिए सड़क, पुल पुलियों का निर्माण लगातार कर रही है। सड़को के जाल से अब बहुत कम ही बसाहटें बची है जो नही जुड़ पाई है लेकिन उसे भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम अनमोल टोप्पो, जनपद सीईओ संजय मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।








