Advertisement

पेंड्रा के अडभार रोड स्थित एक शो-रूम में चोरी हो गई

पेंड्रा के अडभार रोड स्थित एक शो-रूम में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शो-रूम की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और काउंटर की दराज में रखी नकदी और CCTV कैमरों का DVR चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। वार्ड नंबर 11 निवासी नवीन फरमानिया अपने पिता नरेश कुमार फरमानिया के साथ अडभार रोड पर ‘नवीन ट्रेडर्स’ नाम से शो-रूम चलाते हैं। नवीन ने बताया कि वे रोज की तरह रात करीब 8 बजे शो-रूम बंद कर घर चले गए थे।

अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे नरेश कुमार फरमानिया अपने कर्मचारी सागर प्रजापति के साथ शो-रूम खोलने पहुंचे। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि काउंटर की दराज खुली हुई थी और उसका ताला टूटा था। शो-रूम का सामान भी बिखरा पड़ा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

30 हजार रुपए नकद और DVR चोरी

जांच करने पर दराज में रखे करीब 30 हजार रुपए नकद गायब मिले। इसके बाद उन्होंने CCTV फुटेज देखने की कोशिश की, लेकिन कैमरों का DVR भी नहीं मिला। शो-रूम की जांच करने पर पता चला कि छत काटी गई थी। आशंका है कि चोर इसी रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे।

12 घंटे के दौरान वारदात, पुलिस जांच में जुटी

नवीन फरमानिया के मुताबिक, चोरी रात करीब 8 बजे से सुबह 8:30 बजे के बीच हुई। चोर करीब 30 हजार रुपए नकद और CCTV का DVR ले गए। कुल चोरी की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाके में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47