Advertisement

​​​​​​​लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया सघन निरीक्षण

रायपुर : ​​​​​​​लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया सघन निरीक्षण

अधिकारियों को निर्देश: निर्माण कार्याे से आम नागरिकों को ना हो परेशानी

अधिकारियों को निर्देश : निर्माण कार्याे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साहू ने कहा कि बारिश के दौरान भी निर्माण कार्य सतत जारी रखें। आम नागरिकों को निर्माण कार्य के कारण किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें।
लोक निर्माण मंत्री साहू ने आज रायपुर के डीआरएम कार्यालय, गोगांव एवं तेलघानी नाका के पास के बन रहे अंडर ब्रिज, एक्सप्रेस-वे, एम एम आई हॉस्पिटल के पास निर्माधाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेलवे से समन्वय कर कार्य समय पर पूर्ण करें। बारिश से पहले सभी बड़े कार्य पूर्ण कर लें, साथ ही बारिश के दौरान पूर्ण हो सकने वाले कार्यों को भी श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य पूर्ण कराएं। मंत्री साहू ने एक्सप्रेस-वे और ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष बचे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें। ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण हो सके और आम नागरिकों को इन क्षेत्रों में सुविधाजनक यातायात का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47