अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

चुनाव बाद हिंसा मामले में सीबीआई ने टीएमसी के दो विधायकों से की पूछताछ

चुनाव बाद हिंसा मामले में सीबीआई ने टीएमसी के दो विधायकों से की पूछताछ

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बीरभूम (पश्चिम बंगाल), चार जून पश्चिम बंगाल में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में सीबीआई ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के दो विधायकों से पूछताछ की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बीरभूम जिले के लाभपुर के विधायक अभिजीत सिन्हा और पूर्व बर्धमान के केतुग्राम के विधायक शाहनवाज हुसैन सुबह दुर्गापुर में अपने शिविर कार्यालय में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए।

सीबीआई अधिकारी ने कहा, “दोनों विधायकों से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। उनसे उन तारीखों पर उनकी गतिविधियों के बारे में पूछा गया जब हिंसा की घटनाओं की सूचना मिली थी। पूछताछ सत्रों की वीडियोग्राफी की गई।”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दोनों विधायक टीएमसी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी माने जाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने मंडल की बेटी का मोबाइल नंबर मांगा है, जिस पर उन्हें संदेह है कि उसने हिंसा के दिनों में कई कॉल करने और प्राप्त करने के लिए इसका इस्तेमाल किया था।

अधिकारी ने दावा किया, “मंडल के पास कई करीबी रिश्तेदार के फोन आने और कॉल करने का रिकॉर्ड है। हमें संदेह है कि नंबर उनकी बेटी का है और यही कारण है कि हमने इसकी मांग की है।”

मंडल गुरुवार को कोलकाता में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में चुनाव बाद हिंसा के मामलों में पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए।

टीएमसी नेता पशु तस्करी मामले में भी सीबीआई की जांच के घेरे में हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!