छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

ऑफिसर एसोसिएशन विश्रामपुर के नए पदाधिकारियों की घोषणा

ऑफिसर एसोसिएशन विश्रामपुर के नए पदाधिकारियों की घोषणा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अध्यक्ष सुरेश राम एवं सचिव अमरेंद्र नारायण श्री बनाए गए

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर /कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन एसईसीएल बिश्रामपुरक्षेत्र की सीएमओआई के पदाधिकारीयो का चुनाव न हो कर अधिकारियों ने आपसी सर्वसम्मति से अपने नेताओं का चुनाव कर लिया है जिससे अधिकारी वर्ग में चुनाव को लेकर बनी गहमागहमी समाप्त हो गई है।
जानकारी के अनुसार कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया एसईसीएल बिश्रामपुर एसोसिएशन का चुनाव होता है जिसके तहत चुनाव की समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अधिकारियों में अपने नेता के चुनाव को लेकर लंबे समय से गहमागहमी बनी हुई थी ,परंतु एसईसीएल बिश्रामपुर क्षैत्र के उत्पादन एवं उत्पादकता के प्रति गंभीर रहने वाले महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि आप सब आपसी सहमति से अपने नेताओं का चुनाव कर ले तो विश्रामपुर क्षेत्र के कोयला उत्पादन के समय की बर्बादी नहीं होगी अधिकारियों ने महाप्रबंधक के सुझाव पर आपस में विचार कर सर्वसम्मति से अपने पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया। सीएमओआई की पुरानी इकाई को भंग कर नवीन इकाई का गठन किया गया ।
नवीन इकाई के पदाधिकारियों मे सुरेश राम प्रबंधक खनन को अध्यक्ष, एसपी तिवारी प्रबंधक को उपाध्यक्ष, दुष्यंत कुमार ओझा प्रबंधक खनन को उपाध्यक्ष, अमरेंद्र नारायण प्रबंधक खनन को सचिव, डीडब्ल्यू जगताप वरिष्ठ अधिकारी को संयुक्त सचिव, आरबी नेताम वरिष्ठ प्रबंधक को संयुक्त सचिव ,एसके जोदार अधिकारी को कोषाध्यक्ष ,डॉ श्रीता लाल वरिष्ठ चिकित्सक को सयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है ।महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने शुभकामनाएं देते हुए एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र को अग्रणी बनाने में जुट जाने की अपील की।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!