Advertisement

जिले में बन रहे 78 अमृत सरोवर को स्वतंत्रता दिवस  से पहले करना होगा पूरा…………..

जिले में बन रहे 78 अमृत सरोवर को स्वतंत्रता दिवस  से पहले करना होगा पूरा…………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// वर्षा जल संचय से पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नरेगा के माध्यम से अमृत सरोवर बनाये जा रहे है। अमृत सरोवर को 15 अगस्त 2022 तक पूरा करना होगा। स्वीकृत 78 सरोवरों में से 38 नवीन तालाब तथा 39 पुनरूद्वार का कार्य किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में अमृत सरोवर अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों में अधिकतम जल संचय करने हेतु नवीन तालाब निर्माण एवं तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहे हैं।

सभी जगह अधिकतम श्रमिकों को कार्य पर लगाकर मानक प्राक्कलन अनुसार कार्य किया जा रहा है तथा कार्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 386 कार्य चल रहे हैं जिसमें 26211 श्रमिक कार्यरत है। प्रमुख रुप से डबरी एवं नरवा के कार्य पूर्ण किए जाने के साथ नर्सरी आदि के कार्य किए जा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47