Advertisement

Ambikapur News : सड़कों की मरम्मत के लिए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए निर्देश…………

सड़कों की मरम्मत के लिए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए निर्देश…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर वासियों  की ज़रूरतों और मौसम के बदलाव को देखते हुए शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सभी सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री भगत ने अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा कि शहर की टूटी सड़कें बारिश में आफत न बने और शहर वासियों को किसी प्रकार की तकलीफ़ ना हो इसके लिए बारिश के पूर्व ही मरम्मत योग्य सड़कों को दुरुस्त करने के कदम में गंभीरता दिखाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि बारिश से पहले सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाए और शहरवासियों को किसी प्रकार की तकलीफ़ न हो। बारिश का मौसम सभी को अच्छा लगता है। मैं चाहता हूं मानसून आपके लिए खुशियॉं लेकर आए समस्या नहीं।

मंत्री भगत के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमे खाद्य मंत्री का निर्देश प्राप्त हुआ है। गड्ढो को भरने का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा ताकि शहर की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47