भारतीय मुक्केबाज लालबियाक्किमा डब्ल्यूबीसी एशियाई खिताबी मुकाबले में हारे

भारतीय मुक्केबाज लालबियाक्किमा डब्ल्यूबीसी एशियाई खिताबी मुकाबले में हारे

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

दुबई, 19 जून भारतीय मुक्केबाज एनटी लालबियाक्किमा यहां डब्ल्यूबीसी एशियाई मुक्केबाजी परिषद (एबीसी) के महाद्वीपीय लाइट फ्लाईवेट खिताबी मुकाबले में फिलिपीन्स के जैसन वायसन से हार गये।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विश्व में 47वें स्थान पर काबिज वायसन ने शनिवार की रात को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 10 राउंड के मुकाबले में जजों के सर्वसम्मत फैसले में जीत दर्ज की। लालबियाक्किमा के पेशेवर करियर की यह पहली हार है।

तीनों जज ने 97-94, 97-93 और 96-94 के साथ वायसन के पक्ष में फैसला दिया।

मिजोरम के रहने वाले लालबियाक्किमा को अपने छोटे कद का नुकसान हुआ। उन्होंने अपने दाहिने हाथ के मुक्कों से इसकी भरपाई करने की कोशिश की लेकिन वह वायसन को लंबे कद का फायदा उठाने से नहीं रोक पाये।