Advertisement

संस्कार भारती जिला सरगुजा ने दी पद्मश्री योगेन्द्र जी को श्रद्धांजलि…………

संस्कार भारती जिला सरगुजा ने दी पद्मश्री योगेन्द्र जी को श्रद्धांजलि…………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती सरगुजा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक संस्कार भवन अम्बिकापुर में आहुत की गई। जिसमें संस्कार भारती के संस्थापक एवं अखिल भारतीय संरक्षक श्रद्धेय बाबा योगेन्द्र जी के स्वर्गारोहण पर एक शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला सरगुजा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सारथी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यक्रम की शुरूआत बाबा योगेन्द्र जी के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्व. बाबा योगेन्द्र जी के संबंध में आनंद सिंह यादव, दिनेश अग्रवाल, राजनारायण द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा एक वास्तव में एक ऐसे कला साधक थे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन कला एवं कलाकारों को समर्पित कर दिए। वे सहज एवं शरल व्यक्तित्व के धनी थे। बाबा जी सदैव हम सभी के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। बाबा के बताए गए मार्गो पर चलने हेतु संकल्प लेने का आव्हान किया गया।

अंत में दिवंगत बाबा योगेन्द्र जी को दो मिनट मौन श्रद्धांजलि दी गई। सभा का संचालन एवं आभार व्यक्त सहमहामंत्री डॉ0 अजय पाल सिंह ने किया। शोक श्रद्धांजलि सभा में रंजीत सारथी, आनंद सिंह यादव, राजनारायण द्विवेदी, आनंद गुप्ता, गीता द्विवेदी, अर्चना पाठक, माधुरी जायसवाल, अजय पाल सिंह, आशा पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, डॉ0 राहुल आर्या, पूर्णिमा पटेल, जितेन्द्र विन्दू, देवेश बेहेरा, किरण कुशवाहा, मुकुन्दलाल साहू एवं अन्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57