महिला समूह ने बनाए आम के स्वादिष्ट अचार

राजनांदगांव : महिला समूह ने बनाए आम के स्वादिष्ट अचार

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

महिला समूह ने बनाया 5246 किलोग्राम अचार, आर्डर भी किया प्राप्त
अचार के मांग को देखते हुए लगातार की जा रही आपूर्ति
आम के अचार के पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग भी की जा रही

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गौठान समूह से जुड़ी महिला समूह के लिए यह सीजन अच्छी खबर लेकर आया है। आम के सीजन को देखते हुए व्यापक रूप से आम अचार का उत्पादन किया जा रहा है। जिले भर में स्वसहायता समूह की महिलाएं स्वादिष्ट आम का अचार बना रही हैं। महिला समूह द्वारा बनाए गए आचार की जिले में काफी मांग है। महिला समूह द्वारा उत्पादित और बनाए गए आम की अचार की मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2 महीने के कम समय में ही महिला समूह ने 5246 किलोग्राम अचार बना लिया। महिला समूह द्वारा आर्डर भी प्राप्त कर लिया गया है। अचार के मांग को देखते हुए लगातार आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अच्छी गुणवत्ता के आम के अचार स्कूल के मध्यान्ह भोजन, छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों में आपूर्ति करने कहा है। समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव किये जा रहे हैं। महिला समूह द्वारा निर्मित अचार को बाजार उपलब्ध कराने और अच्छी आमदनी के लिए जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों स्कूल आश्रम में भी आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। यह आम के अचार सी-मार्ट में भी उपलब्ध हैं। इसके चलते महिला समूह को अचार विक्रय के लिए समुचित अवसर उपलब्ध हो सका है। आम का अचार बनाने के लिए समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मसाले का उपयोग किया जा रहा है। आम के अचार की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग भी की जा रही है। कलेक्टर ने महिला स्वसहायता समूह को इसके लिए शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब है कि जिले में सर्वाधिक ऋण प्रदेश में सर्वाधिक रिकार्ड 121 करोड़ 78 लाख रूपए का ऋण जिले के समूह की महिलाओं ने लिया है। जिले में समूह की महिलाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर राजनांदगांव अंतर्गत शासन के विभिन्न विभागों, कार्यालयों, संस्थानों में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं सामग्रियों की सुगमतापूर्वक आपूर्ति एवं सतत् मॉनिटरिंग के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसाईटी चिप्स द्वारा एक वेब पोर्टल www.Rajnandgaon.co तैयार किया गया है। इस पोर्टल में खरीदी, ब्रिक्री एवं नोडल रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाईन ऑर्डर जनरेट व सप्लाई हेतु विकल्प उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से सामग्री हेतु प्राप्त ऑर्डर एवं सप्लाई संबंधी विभागवार, उत्पादवार जानकारी सुगमता से प्राप्त किया जाना भी संभव हो पाया है। जिला राजनांदगांव अंतर्गत इस पोर्टल के माध्यम से 21 लाख 75 हजार रूपए के कुल 508 ऑर्डर प्राप्त हुए, जिसमें से कुल 219 ऑर्डर की सप्लाई पूर्ण कर राशि 9 लाख 98 हजार रूपए राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। साथ ही 10 लाख रूपए से अधिक की सामग्री एवं उत्पाद की ऑफलाईन मोड से भी आपूर्ति की गयी है।