Advertisement

एथलेटिक्स व कबड्डी खेल हेतु 29 जून को जिले में होगा चयन ट्रॉयल का आयोजन

सूरजपुर : एथलेटिक्स व कबड्डी खेल हेतु 29 जून को जिले में होगा चयन ट्रॉयल का आयोजन

चयनित खिलाड़ी खेल अकादमी में प्राप्त करेंगे निःशुुल्क प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/22 जून 2022 खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगा, जिसमें कबड्डी व एथलेटिक्स के बालक-बालिकाओं को खेल का निःशुुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रभारी खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई, बिलासपुर में एथलेटिक्स (बालक, बालिका) एवं कबड्डी (बालिका) खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमी (आवासीय) आरंभ की जा रही है, जिसमें एथलेटिक्स कें 25 बालक एवं 25 बालिका तथा कबड्डी में 30 बालिका खिलाड़ियों का चयन अंतिम रूप से किया जाना है।
अकादमी में प्रवेश हेतु सर्वप्रथम जिला स्तर पर चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा। चयनित खिलाडियों को आगामी तिथि में बिलासपुर में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित होकर खेल अकादमी में प्रवेश मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। अकादमी में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों की आयु 01 अप्रैल 2022 की स्थिति में 13 से 17 वर्ष होना अनिवार्य है। जिले के वे खिलाड़ी जो कबड्डी व एथलेटिक्स में रूचि रखते है तथा बिलासपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 29 जून 2022 को स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित कराया जाएगा, जिले से भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं खिलाडियों की अधिकतम संख्या एथलेटिक्स में 06 बालक व 06 बालिका तथा कबड्डी में केवल 05 बालिका खिलाड़ियों को राज्य हेतु चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने-जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। जिले के ऐसे खिलाड़ी जिनकी आयु 13 से 17 वर्ष के बीच है तथा जो बिलासपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम, अपने अभिभावक का सहमति पत्र तैयार कर 29 जून 2022 को स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में प्रातः 7 बजे उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 8839050076 तथा 9406444343 में भी सम्पर्क किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47