Advertisement

तिहाड़ जेल के अंदर फांसी पर लटका मिला विचाराधीन कैदी

तिहाड़ जेल के अंदर फांसी पर लटका मिला विचाराधीन कैदी

नई दिल्ली, 24 जून तिहाड़ की जेल नंबर पांच में 19 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी पंखे से लटका पाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला ब्रह्मानंद उर्फ विकास चार फरवरी से अपहरण और दुष्कर्म के साथ ही पोक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अधिकारी ने कहा कि वह पहली मंजिल पर विचाराधीन कैदियों और दोषियों के रिकॉर्ड रूम में ‘सेवादार’ के रूप में काम कर रहा था।

मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह रिकार्ड रूम में आया था। दोपहर करीब 2.50 बजे एक अन्य ‘सेवादार’ ने कमरे का दरवाजा बंद पाया। अधिकारी ने कहा कि उसने अन्य लोगों को बुलाया और दरवाजा खोलने के बाद नंद को पंखे से लटका पाया।

तत्काल ड्यूटी डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47