Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने किसान अर्जुन दीवान के घर किया दोपहर का भोजन

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने किसान अर्जुन दीवान के घर किया दोपहर का भोजन

कटहल, कुल्थी दाल,बैंग भाजी अरसा और महुआ गुड़ा का लिया स्वाद

दाल बैंग भाजी अरसा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट मुलाकात के प्रदेशब्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकाशखण्ड के ग्राम पतराटोली में किसान अर्जुन सिंह दीवान के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्होंने स्थानीय कटहल की सब्जी, आमटी भाजी, बैंग भाजी,कुल्थी की दाल, कोयनार,सुनसुनिया भाजी, महुआ गुड़ा, मुनगा भाजी,साखी कांदा ,अरसा और आलू बड़ी, मडुवा हलुवा और महुवा गुडा का लिया स्वाद लिया। इस अवसर पर कुनकुरी विधायक श्री यू. डी. मिंज भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गांव के किसान के घर खाना खाकर जो आनंद की अनुभूति हुई वो किसी रेस्टोरेंट में खाकर भी नही आता। शुद्ध देशी और छतीसगढिया खाना का यह स्वाद हमेशा याद रहेगा। घर आगमन पर घर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का परम्परागत तरीके से आत्मीय स्वागत्व किया।

80 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री के साथ भोजन कर बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि यह
मेरा और परिवार का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री आज मेरे घर भोजन पर आए। भोजन के दौरान विधायक श्री यू डी मिंज भी मौजूद थे।
खाना के पश्चात मुख्यमंत्री ने घर के सदस्यों को उपहार भी भेंट किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47