Advertisement

बाल विवाह के आरोप में चार गिरफ्तार

बाल विवाह के आरोप में चार गिरफ्तार

ऋषिकेश, 25 जून उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार को 14 साल की एक नाबालिग के बाल विवाह के मामले में पुलिस ने उसकी माँ सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया।

कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि यहां कोतवाली क्षेत्र की रेखा कोठियाल नामक एक महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी नाबालिग भतीजी का जबरन बाल विवाह कराया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

सैनी ने बताया कि एक मंदिर के पुजारी ने जब यह बाल विवाह कराने से इनकार कर दिया तो आरोपी कपिल ने लड़की की माँ के सहयोग से जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया एवं उसे वंहा से लेकर मेरठ के लिए निकल गया।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार पुलिस ने कपिल और नुकुल को गिरफ्तार कर लड़की को उनके चंगुल से छुड़वा लिया है। पुलिस ने लड़की की माँ और उसके एक सहयोगी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की की रिश्तेदार रेखा कोठियाल की शिकायत पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/9/11 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM