छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News: जरूरतमंदों को राहत दे रहा रैनबसेरा, खाने के साथ रहने की व्यवस्था है निःशुल्क, कड़कड़ाती ठंड में लाभ ले रहे लोग।

जरूरतमंदों को राहत दे रहा रैनबसेरा, खाने के साथ रहने की व्यवस्था है निःशुल्क, कड़कड़ाती ठंड में लाभ ले रहे लोग।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर जरूरतमंदों को अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित रेन बसेरा एवं आश्रय में मुफ्त ठहरने के इंतजाम किया गया है जिसका निरीक्षण करने आज नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे अंबिकापुर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंचे और वहां पर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे ने बताया कि रैन बसेरा में कुल 60 बेड है जो जरूरतमंदों के लिए बिल्कुल निशुल्क है इसके इसके साथ ही यहाँ 60 बेड में से 35 बेड पुरुषों के लिए आरक्षित है तथा 15 बिस्तर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं रैन बसेरा में बेड के साथ यहां पर गद्दा कंबल सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं तथा यही सेवाएं बीपीएल कार्ड धारियों को 20रुपये प्रति बेड चार्ज में उपलब्ध होता है और जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है उनके लिए 70 रुपये चार्ज निर्धारित किया गया हैं साथ ही वहां श्रमिक अन्न सहायता केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत जरूरतमंदों को वहां निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही वे लोग जिनके पास श्रमिक कार्ड है उन्हें 10रुपये में भरपेट भोजन तथा जिनके पास श्रमिक कार्ड नहीं है उन्हें 22 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है यानी कि रैन बसेरा में जाने वाले किसी भी जरूरतमंद को ना रहने के लिए ना ही खाने के लिए एक रुपए भी देने की जरूरत नही है साथी रैन बसेरे की मॉनिटरिंग नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे खुद कर रहे हैं ताकि इस ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े साथ ही नगर निगम द्वारा चिन्हाकित जगहों पर अलाव को व्यवस्था भी की गई है ।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!