Advertisement

मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों से की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों से की मुलाकात

विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए दी स्वीकृति

यादव समाज ने राज्य सरकार के गोधन न्याय योजना की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों से की मुलाकातमुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरिया जिला के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के ग्राम कटकोना और पाराडोल में आम जनता से मिलने के बाद नई लेदरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां अनेक समाज और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और सामाजिक की गतिविधियों पर चर्चा की। सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक मांगे रखी गईं, जिन पर मुख्यमंत्री बघेल ने आवश्यकतानुसार मांगों पर अपनी सहमति प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना जैसी अभिनव पहल शुरू करने के लिए यादव समाज ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की प्रशंसा की और आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों से की मुलाकात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते 4 मई से प्रदेश से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है। इस कड़ी में वे आज मनेन्द्रगढ़ पहुंचे थे। देर शाम मुख्यमंत्री बघेल नई लेदरी में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे, जहां उनसे विभिन्न समाज एवं संगठन प्रमुखों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बंग समाज, सुदर्शन समाज, जैन समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ब्राम्हण समाज, उरांव समाज, इसाई समाज, सिन्धी समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटन की कार्यवाही पूरा कराने को कहा। बोहरा समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने इस मौके पर अपने धर्म गुरू के आगमन पर उन्हें राज्य अतिथि के रूप में चिन्हित करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी। इस मौके पर क्षत्रीय समाज, कुर्मी क्षत्रीय समाज के पदाधिकारियों ने भी मुलाकात की। जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करयाम ने ग्राम बंजी में कस्तुरा गांधी स्कूल को 12वीं कक्षा तक उन्नयन करने की मांग रखी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और चिरमिरी को औद्योगिक क्षेत्र एवं कॉलरी एरिया को पर्यटन क्षेत्र में रूप में विकसित किए जाने की मांग की। अंजुमन इस्लामिया समिति ने मदरसा में अतिरिक्त कमरे और एजुकेशन सेंटर तैयार करने के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने समिति को आवेदन देने की बात कही। ग्रीन वैली संस्था ने मुख्यमंत्री को बताया उन्होंने हज़ारों पौधे रोपित किये और संरक्षण कर रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया। कुम्हार समाज की अंजली चक्रधारी और मछुआरा समाज ने मुख्यमंत्री को पोट्रेट भेंटकर मुख्यमंत्री को समाज के सभी वर्गाें के कल्याण के लिए उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्याें के लिए आभार जताया। इस मौके पर मछुआरा समाज ने मुख्यमंत्री से मनेन्द्रगढ़ में मात्स्यिकी महाविद्यालय और शबरी भवन का निर्माण कराए जाने का आग्रह किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47