उदयपुर हत्याकांड : कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

उदयपुर हत्याकांड : कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उदयपुर, दो जुलाई जिला प्रशासन ने हाल ही में उग्रवादी तत्वों द्वारा एक दर्जी की हत्या के बाद सात थाना क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू में दोपहर 12 बजे से चार घंटे के लिए ढील दी है।

अब निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी को सोशल मीडिया पर समर्थन देने के लिए कन्हैया लाल की मंगलवार को कथित तौर पर दो लोगों ने हत्या कर दी थी।

दो कथित हत्यारों को घंटों बाद राजसमंद में गिरफ्तार किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।”

मंगलवार रात को धन मंडी, घंटा घर, हाथी पोल, अंबा माता, सूरज पोल, भूपालपुरा और सवीना थाना क्षेत्रों में इसे लगाया गया.

स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के साथ, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया, प्रशासन ने आज छूट देने का फैसला किया है।