Advertisement

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती हेतु चयन व प्रतिक्षा सूची जारी

जशपुरनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती हेतु चयन व प्रतिक्षा सूची जारी

अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट में सूची का कर सकते है अवलोकन
चयनित अभ्यर्थियों को 05 जुलाई 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दस्तावेज सहित होना होगा उपस्थित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 13 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार व कौशल परीक्षा 29 जून 2022 को आयोजित की गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर अभ्यर्थियों की चयन तथा प्रतीक्षा सूची जारी की गई है । जिसे जिले के वेबसाइट में अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ मंगलवार 05 जुलाई 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट www.jashpur.nic.in का अवलोकन कर सकते है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 13 विभिन्न पदों में नियुक्त हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट, रिहैबिलिटेशन वर्कर, एमओ आयुष मेल, एमओ आयुष फिमेल, एचडब्ल्यूसी संगवारी, ब्लड बैंक काउंसलर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम हेल्थ नर्स, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट, जूनियर, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनपीसीडीसीएस, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनव्हीबीडीसीपी एचडब्ल्यूसी डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद शामिल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57