प्याऊ को पान गुटखा की पिक से रंगने की खबर पर नगरपंचायत ने की त्वरित सफाई ।

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-उल्लेखनीय है कि समय पास करने वाले निष्काम युवकों ने बस स्टैंड लगाया गया प्याऊ पर ही थूक कर गंदगी फैला दी थी जिससे लोग उपयोग नहीं कर पा रहे थे की खबर पर नगर पंचायत ने सफाई करा दी है। स्थानीय बस स्टैंड मे राहगीरों एवं आम जनों के लिए वाटर एटीएम लगाया गया है जिसपर युवकों द्वारा बस स्टैंड के छत के नीचे दिन भर कैरम बोर्ड व लूडो खेला जाता है । युवक पान गुटखा खाकर प्याऊ के आसपास थूक कर गंदगी फैला दी थी जिससे लोग पानी लेने नहीं पहुंच पाते थे । गंदगी फैलने के कारण उपेक्षा का शिकार हो गया था जिसका खबर प्रकाशित होते ही स्वक्षता निरीक्षक ने सफाई कराई ।बामुस्किल पान गुटखा की दाग छूट पाया।
संबंध में नगर पंचायत के स्वक्षता प्रभारी अरविंद यादव लोगो से अपील करते कहा नगर लोगो का है सबका दायित्व बनता है इसे स्वक्ष व सुंदर रखे।














