Advertisement

मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में झूला, झूला

रायपुर : मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में झूला, झूला

मचान पर बैठ रिवर साइड व्यू का नजारा देखा

बैकुंठपुर स्थित झुमका

आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का

मचान पर बैठ रिवर साइड व्यू का नजारा देखा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित झुमका आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर लगे झूलों को देखकर पूछा-सावन कब से लग रहा है। वे झूले पर बैठे और झूले को अपने पैरों के सहारे गति देते हुए ऊंचाई तक ले गए। उन्होंने अपने पैरों को जमीन पर टिका कर झूले को संवेग दिया और आम पेड़ की एक ऊंची डाल को पैर से छूने की कोशिश की। जब पहले प्रयास में वे डाल तक नहीं पहुंच पाए तो मुख्यमंत्री ने दोबारा दोलन गति के लिए जोर लगाया और आम की डाल को पैरों से छू कर दिखाया। ये देखकर सभी लोगों ने खूब तालियां बजायी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के झूले को भी दोलन गति दी। मुख्यमंत्री इसके बाद झुमका आइलैंड में बने मचान पर बैठकर रिवर साइड व्यू का आनंद लिया और वहां के रेस्टोेरेंट की ग्रीन टी, साबूदाना बड़ा, भजिया, फरा, कोसम फल, जामुन का भी आनंद लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57