Advertisement

पत्रकारवार्ता : पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट- मुलाकात में बिलासपुर संभाग की सबसे पहले शुरुआत आपके जिले से की…

रायपुर : पत्रकारवार्ता : पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट- मुलाकात में बिलासपुर संभाग की सबसे पहले शुरुआत आपके जिले से की…

– पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट- मुलाकात में बिलासपुर संभाग की सबसे पहले शुरुआत आपके जिले से की। हमने पहला जिला जीपीएम ही बनाया।

– यहाँ के पत्रकार पर्यटन के महत्व को लेकर हमेशा लिखते रहे हैं। इसे हमने मूर्त रूप दिया है। पर्यटन केंद्रों का विकास किया गया है और तेजी से टूरिज़्म का विकास इस क्षेत्र में हुआ है।

– हमारा फोकस इस इलाके में दो बातों को लेकर है। वनोपज संग्राहकों को प्रमोट करना और नरवा संरचनाओं का विकास। इस क्षेत्र में किया गया विकास दिखता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

– रवींद्रनाथ टैगोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां आए थे, इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना ही मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है।

– शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय सिर्फ रिफरल सेंटर न बने। यहां सभी सुविधाएं रहें, यह प्रयास रहेगा।

– चिटफण्ड कंपनी के मामले में हम प्रभावी काम कर रहे हैं। देश भर में छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है।
लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई इन कंपनियों में लगाई थी। हम इन पर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं।

– एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजाद हुआ और संविधान ने सबको दायित्व दिए हैं, ये आदर्श स्थिति है इसे बनाकर रखना चाहिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57