Advertisement

कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल सहित 2 को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल सहित 2 को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर। जानकारी के अनुसार विश्रामपुर निवासी अर्जुन सोनी ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 दिसम्बर को दोपहर में अपने हीेरा एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को सूरजपुर कोर्ट के बाहर में खड़ा किया था कुछ देर बाद वापस आया तो मोटर सायकल वहां नहीं था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने मोटर सायकल चोर की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस ने मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर संदेही सवि लाल जायसवाल उर्फ होण्डा पिता स्व. चित्र प्रसाद 30 वर्ष ग्राम गजाधरपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया ने अपने साथी मोईनउद्दीन उर्फ चरकू के साथ मिलकर मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी मोईनउद्दीन उर्फ चरकू पिता नजीमउद्दीन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम करवां, चौकी लटोरी को पकड़ा गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल कीमत 30 हजार रूपये को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक ऐसन पाल, आरक्षक राजकुमार पासवान व सैनिक जहांगीर आलम सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47