Advertisement

Ambikapur News : रंजीत सारथी जिलाध्यक्ष व अर्चना पाठक बनीं महामंत्री…………

रंजीत सारथी जिलाध्यक्ष व अर्चना पाठक बनीं महामंत्री…………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ ईकाई जिला सरगुजा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक संस्कार भवन अम्बिकापुर में आहुत की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री हेमन्त माहुलीकर जी और अध्यक्षता आनंद सिंह यादव ने की। मां वीणावादिनी के पूजन एवं ध्येय गीत गाकर बैठक का शुभारंभ किया गया।

इसके उपरांत बैठक में सभी सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया। आयोजित बैठक में प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई। जिसमें प्रांतीय महामंत्री जी के द्वारा अपने उद्बोधन में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हर्षाेल्लास से मनाया जाने की बात कही तथा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को प्रातः 6ः30 बजे सम्पूर्ण वंदे मातरम गायन करने हेतु प्रकाश डाला। वर्ष 2022-23 के लिए जिले में सदस्यता अभियान चलाये जाने की बात कही तथा संस्कार भारती के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ इकाई सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के संबंध में बताया कि इनके द्वारा 5 वर्षों से लगातार अपने कुशल कार्यशैली एवं व्यवहार से संगठन को संचालित करते हुए जिला सरगुजा में कला साहित्य, संगीत, नाट्यविधा के सभी कलाकारों को इस मंच के माध्यम से जोड़कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा इनके द्वारा रंगमंच के माध्यम से नाट्य कलाकारों को जोड़ते हुए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। इनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु इन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके उपरांत जिला सरगुजा के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा निम्नानुसार की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष रंजीत सारथी, कार्या.अध्यक्ष अजय पाल सिंह, उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, राजनारायण द्विवेदी, पूनम दुबे, पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, आशा पाण्डेय, महामंत्री अर्चना पाठक, सह महामंत्री माधुरी जायसवाल, कोष प्रमुख दिनेश अग्रवाल, सह कोष प्रमुख सुधीर राणा, मातृ शक्ति प्रमुख गीता द्विवेदी, मंत्री विशाल सिंह देव, पूर्णिमा पटेल, मुकुन्दलाल साहू, राहुल आर्या, देवेश बेहरा, किरण कुशवाहा तथा कार्यकारिणी सदस्य में गोपाल पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, संतोष दास, मीना वर्मा, डॉ. योगेन्द्र गहरवार, प्रभा सिंह यादव, रेनू सिंह, अजय शुक्ला, दिनेश सिन्हा, राकेश सिन्हा, संतोष दुबे, अनिता मंदिलवार ‘सपना’, पुरूपोषतम साहू, प्रकाश कश्यप, उमेश कुमार पाण्डेय एवं रवि कुमार पाण्डेय शामिल हैं।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरगुजा जिले में कला एवं साहित्य को आगे बढ़ाने में पूरा प्रयास व सहयोग करते हुए संरक्षक के रूप में कार्य करता रहूंगा। नवगठित जिला कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष रंजीत सारथी ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव जी द्वारा मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है जिसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई जिसे तन्मयता एवं समर्पण भाव से करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47