Advertisement

एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना: दस गांवों के लिए 4.08 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना: दस गांवों के लिए 4.08 करोड़ रूपए स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर बिलासपुर जिले में एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना के लिए 4 करोड़ 8 लाख 98 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसी कड़ी में कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बिलासपुर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ठाकुरकापा ग्राम में 24 लाख 80 हजार रूपए, परसाकापा में 49 लाख 72 हजार रूपए, कठमुड़ा में 37.58 लाख रूपए, लिदरी में 49.13 लाख रूपए और बरही में 42.09 लाख रूपए, सरसेनी में 43.28 लाख रुपए, टिकरी (खास) में 43.89 लाख रुपए, लिम्हा (बावापारा) में 23.39 लाख रुपए लिम्हा (फुलतराई) में 45.17 लाख रुपए और बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत सिलयारी (सियारी) में 49.93 लाख रुपए की लागत वाली एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत दस गांवों के 883 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल के लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57