Advertisement

28 गाँव के लगभग 55 हजार लोगों को रघुनाथपुर उपतहसील खुलने से पहुँचेगा सीधा लाभ,अब ग्रमीणों को तहसील के कार्य के लिए नही तय करना पड़ेगा 18 किलोमीटर का सफर,रघुनाथपुर उपतहसील का हुआ शुभारंभ

28 गाँव के लगभग 55 हजार लोगों को रघुनाथपुर उपतहसील खुलने से पहुँचेगा सीधा लाभ,अब ग्रमीणों को तहसील के कार्य के लिए नही तय करना पड़ेगा 18 किलोमीटर का सफर,रघुनाथपुर उपतहसील का हुआ शुभारंभ

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा सरगुजा में अपना पदभार ग्रहण करते ही अधिकारीयो के साथ अपनी पहली मीटिंग में यह साफ तौर पर निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान की गई घोषणा को जल्द से जल्द पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं जिसका परिणाम कुछ ही दिन में दिखने लगा है 12 जुलाई को धौरपुर में नवीन एसडीएम कार्यलय की शुरुआत के बाद 13 जुलाई बुधवार को कलेक्टर ने उपतहसील गठन का आदेश किया और अगले ही दिन 14 जुलाई को कुन्नी और आज रघुनाथपुर में उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन किया गया,,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सरगुज़ा जिला अंतर्गत तहसील लुण्ड्रा के राजस्व निरीक्षक मंडल रघुनाथपुर, मैनपाट तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल राजापुर तथा लखनपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल कुन्नी को अपवर्तित कर नवीन उप तहसील गठित करने का आदेश जारी कर दिया था जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन। समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल की उपस्थिति में शुक्रवार को लुण्ड्रा तहसील अंतर्गत रघुनाथपुर में उपतहसील का शुभारंभ किया। उप तहसील रघुनाथपुर वर्तमान में सामुदायिक भवन में संचालित होगा। इस अवसर पर विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि रघुनाथपुर को उपतहसील का दर्जा देकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। अब रघुनाथपुर से तहसील के कार्य के लिए 18 किलोमीटर की दूरी तय कर लुण्ड्रा नहीं जाना पड़ेगा 14 जुलाई को कुन्नी और आज 15 जुलाई को लुण्ड्रा तहसील के रघुनाथपुर में उपतहसील कार्यलय का शुभारंभ हो चुका है जलद ही मैनपाट के राजापुर में भी उप तहसील का भी शुभारंभ किया जाएगा जिसका आदेश कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा जारी कर दिया गया है साथ ही आक 6 ग्रमीणों को कुल 80 हजार राशि का मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान दिया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह जनपद अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरभद्र सिंह अनुविभागीय दंडाधिकारी आर एस ठाकुर,तहसीलदार लुण्ड्रा मुखदेव प्रसाद यादव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण अग्रवाल, सहित स्थनीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47