
Ambikapur : ग्राम बकिरमा के स्थापित बाजार के भूमि पर कब्जा किये जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित…….
ग्राम बकिरमा के स्थापित बाजार के भूमि पर कब्जा किये जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित…….

ब्यूरो चीफ|सरगुजा|| एकत्रित ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत बकिरमा में पूर्व सरपंच सावित्री सिंह एवं पूर्व जनपद सदस्य सोनू तिग्गा और स्वर्गीय भोला पटेल के द्वारा ग्रामीणों के सर्व सहमति से 2012/2013 में बकिरमा चौक के भूमि पर बाजार स्थापित किया गया था । जिसमें ग्राम के ही अज्ञात द्वारा बाजार के भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है! ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणवासी कब्जा को शासन प्रशासन से हटाने की मांग कर रहे है l
कब्जा धारियों को जमीन को छोड़ने के लिए बोलने से लड़ाई झगड़े में उतारू हो जाते हैं और बोलते हैं हम जमीन नहीं छोड़ेंगे जबकि पहले भी ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया था आज तक शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्रामवासियों द्वारा उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने की बात कही गई। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी| इस दौरान काफी संख्या ग्रामीण जन उपस्थित थे।









