
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री का दौरा कार्यक्रम
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार शनिवार 16 जुलाई को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर 1.45 बजे दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरेभाट पहुंचेंगे और वहां आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां से 2.30 बजे प्रस्थान कर 3 बजे ग्राम सिरसाखुर्द पहुंचेगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रूद्रकुमार रायपुर लौट आएंगे।










