Advertisement

निशुल्क बूस्टर डोज का शुभारंभ

निशुल्क बूस्टर डोज का शुभारंभ

लोगों ने उत्साह से लगाया बूस्टर डोज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -निशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन बूस्टर डोज अभियान का का शुभारंभ धूम धाम से किया गया।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में निशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ कांग्रेस के जिला सूरजपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव, सरपंच बिमला सिंह, बीएमओ डॉ प्रशांत सिंह ने संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुभाष गोयल ने कहा कि टीकाकरण के तीसरे चरण में बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। हर व्यक्ति को इमानदारी से लगाने की जरूरत है। कोविड-19 महामारी मे जिस तरह से चिकित्सकों व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने जान हथेली पर रखकर हम सबका जान बचाने का प्रयास किया था इसके लिए हम सब इनके आभारी है ह्रदय से आभार प्रकट करते हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बूस्टर डोज अभियान को सफल बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह ने बूस्टर डोज के संबंध में कहां की पूरे प्रदेश में 15 जुलाई से 30 सितंबर तक निशुल्क कोविड-19 बूस्टर वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान चल रहा है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों का प्रकाशन प्रीकाशन डोज सरकारी कोविड टीका करण केंद्र में लगाए जा रहे हैं। यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें लोगो को ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर निशुल्क बूस्टर डोज का लाभ लेने की जरूरत है। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में रमेश दानोदिया, नरेंद्र जैन,विजय मिश्रा राम- लाल सोनी, दुर्गाशंकर दीक्षित,,गुरमीत सिंह गोल्डी,विकाश सिंह,अंशुल गोयल, शामिल थे आयोजन को सफल बनाने में योगेश यादव, जितेंद्र कुशवाहा, विजेंद्र पैकरा, सी बी मैथ्यू, मीनू राय, प्रमिल साहू, गीता सोनवानी ,गिरजा विश्वकर्मा, मनोज रवि ,सुरेश वर्मा, अमित वर्मा, सुभाष यादव, अतुल संतु कर का योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47