Advertisement

’सोहागा व बाटवाही गोठान से होगा गोमूत्र खरीदी की शुरुआत’

अम्बिकापुर : ’सोहागा व बाटवाही गोठान से होगा गोमूत्र खरीदी की शुरुआत’

’आवश्यक तैयारी हेतु गोठान प्रबंधन समितियो को दिया जा रहा प्रशिक्षण’
अम्बिकापुर 18 जुलाई 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य शासन के निर्देशानुसार खेती में रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक के दुष्प्रभाव को कम करने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब गोठनो में गोमूत्र क्रय कर उसके उत्पाद को किसानों को बेचा जाएगा। पहले चरण में अम्बिकापुर जनपद के सोहगा व लुण्ड्रा जनपद के बाटवाही गोठान में 20 जलाई से गोमूत्र खरीदी की शुरुआत होगी। व्यवस्थित खरीदी के लिए आवश्यक तैयारी हेतु कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारिययो द्वारा गोठान प्रबंधन समितियो को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पशुपालको से गोमूत्र खरीदने के लिए 4 रुपये प्रति लीटर की दर प्रस्तावित है।
गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोमूत्र का क्रय गोठान प्रबंधन समिति द्वारा स्वयं के बैंक खाते में उपलब्ध गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्राप्तियां से किया जाएगा। गोमूत्र का क्रय लीटर के गुणांक में किया जायेगा जिससे राशि भुगतान में कठिनाई न हो। गोमूत्र को एक बड़े ड्रम में ढंक कर रखा जाएगा। गोमूत्र से वृद्धि वर्धक जीवामृत एवं कीट नियंत्रक तैयार किया जाएगा। गोमूत्र के उत्पाद को किसानों को बेचा जाएगा। इससे एक ओर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा वही गोठान प्रबंधन समिति की आय में वृद्धि होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47