Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। इसके बाद आरोपी पत्नी को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला मायके से तीज मनाकर ससुराल पहुंची थी। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या से होने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला धमधा थाना क्षेत्र अगर गांव का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, अन्नू खांडे (24) जामुल थाना क्षेत्र के टेकापार गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी त्रिलोक खांडे (26) से वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों की करीब 5 साल की एक बेटी भी है।

अन्नू और त्रिलोक के बीच पिछले करीब 5 साल से लगातार विवाद चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि करीब 6 महीने पहले अन्नू ने पति के खिलाफ जामुल थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। राजीनामा और शपथ पत्र के बाद दोनों के बीच मामला शांत हुआ और अन्नू वापस अपने ससुराल चली गई थी।

19 सितंबर की रात फिर हुआ विवाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं अन्नू कुछ दिन पहले ही मायके में तीज मनाने गई थी। तीज के बाद जब वह अपने ससुराल लौटी तो 19 सितंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ।

विवाद के दौरान त्रिलोक ने खाट पर बैठी अन्नू खांडे के सिर पर हाथ-मुक्के से लगातार मारपीट की। इसके बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी पत्नी को बीमारी का बहाना बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली मौत की सूचना

अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिलने पर धमधा पुलिस मौके पर पहुंची। इसलिए पुलिस ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। इस दौरान महिला के सिर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला मामला

पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में महिला की मौत सामान्य नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। पति, परिवार के लोगों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पति त्रिलोक खांडे पर शक हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में त्रिलोक ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47