Advertisement

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल की गिरदावरी को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने शासन के नए निर्देश का विरोध किया

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल की गिरदावरी को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने शासन के नए निर्देश का विरोध किया है। संघ ने PV (फसल भौतिक सत्यापन) ऐप के माध्यम से 2026-27 की फसल गिरदावरी का पूरी तरह बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

संघ ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और भू-अभिलेख संचालक को पत्र भेजकर पहले की तरह ऑनलाइन भुइयां पोर्टल के माध्यम से गिरदावरी कराने की मांग की है।

शासन ने खरीफ गिरदावरी 2026-27 के लिए 17 अगस्त से 30 सितंबर तक समय तय किया है। पटवारी इस अवधि में DCS और ऑनलाइन फसल एंट्री का काम कर रहे थे। संघ का कहना है कि अचानक पटवारी आईडी से ऑनलाइन फसल एंट्री बंद कर दी गई और 18 सितंबर को PV ऐप के जरिए फसल गिरदावरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए।

पटवारी संघ ने इस बदलाव पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि DCS का मौजूदा नक्शा करीब तीन साल पुराना है। तकनीकी खामियों के कारण मौके पर किए गए कई नक्शा विभाजनों को DCS में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में मौके पर किसान की सहमति के बिना खसरों की पहचान करने में भी परेशानी आएगी।

खेतों में पानी, चारों कोनों की फोटो लेना मुश्किल

संघ का कहना है कि इस समय खेतों में खरीफ फसल लगी हुई है और कई जगह पानी भरा है। ऐसे में PV ऐप में प्रत्येक खेत के चारों कोनों से फोटो लेना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है। इसके अलावा कई गांवों में 1,500 से लेकर 15 हजार तक खसरे अभी फसल गिरदावरी के लिए बाकी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पटवारियों के मुताबिक, इतने कम समय में और मौजूदा भौगोलिक परिस्थितियों में इन सभी खसरों की PV ऐप से गिरदावरी पूरी करना संभव नहीं है।

समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रभावित होने की आशंका

पटवारी संघ ने कहा कि जल्दबाजी में गिरदावरी का काम कराया गया तो धान समेत खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रभावित हो सकती है। संघ ने आशंका जताई है कि प्रक्रिया में देरी या गलत एंट्री होने से बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल बेचने से वंचित हो सकते हैं।

संघ ने यह भी कहा है कि फसल की पहचान से जुड़े कृषि विभाग को इस प्रक्रिया से अलग रखना पहले से ही उचित नहीं था।

दबाव बनाया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

राजस्व पटवारी संघ ने PV ऐप के जरिए गिरदावरी कराने का पूर्ण बहिष्कार करने की बात कही है। संघ की मांग है कि पहले की तरह भुइयां पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फसल गिरदावरी कराई जाए, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीदी प्रभावित न हो।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि PV ऐप से गिरदावरी का काम कराने के लिए पटवारियों पर दबाव बनाया गया तो प्रदेश के सभी पटवारी बिना पूर्व सूचना के अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47