राज्यपाल ने डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर : राज्यपाल ने डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उन्हें नमन किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि डॉ. बघेल छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा थे। उनका पूरा जीवन समाज और कृषकों के कल्याण के लिए समर्पित था। वे किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है।