Advertisement

महासमुंद जेल में स्टाफ़ सहित 61 बंदियों को लगा बूस्टर डोज़

महासमुंद : महासमुंद जेल में स्टाफ़ सहित 61 बंदियों को लगा बूस्टर डोज़

बीते दो दिनों में 9000 को को दी गयी बूस्टर डोज की खुराक

75 दिनो तक याने 30 सितंबर तक ही निः शुल्क लगाया जाएगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद 18 जुलाई 2022 बीते शुक्रवार से सभी व्यस्क लोगों को अगले 75 दिन तक मुफ्त में सरकारी केंद्रों पर बूस्टर डोज दिया जा रहा है। ज़िले में 18 से 59 आयु वर्ग के लिए 15 जुलाई से निः शुल्क प्रिकॉशन डोज लगने की शुरुआत हो चुकी है, रविवार को जिला जेल में भी सेशन लगाया गया था जिसमें 61 कैदियों और 4 स्टाफ को टीका लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बीते 15और 16 तारीख़ को तक़रीबन 9000 हज़ार लोगों को बूस्टर डोज़ लगायी जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. आर. बंजारे ने लोगो से अपील की है कि जिन्होंने अपना प्रिकॉशन डोज नही लगवाया है वो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर लगवा ले, क्योंकि इस आयु वर्ग में 75 दिनो तक याने 30 सितंबर तक ही निः शुल्क लगाया जाएगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश की वयस्क आबादी को मुफ्त प्रीकॉशन डोज लगाने का 75 दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ है। पात्र लोग बारी आने पर प्रिकॉशन डोज जरूर लें।
मालूम हो कि देश में वैक्सीन की पहली डोज की शुरुआत 16 जनवरी, 2021 को हुई थी. सबसे पहला टीका दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में सफाईकर्मी 34 वर्षीय मनीष कुमार को लगा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47