Advertisement

कर्मचारी नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ………………..

कर्मचारी नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ………………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश में अनियमित कर्मचारियों के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करने वाले कर्मचारी नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जानकारी अनुसार संजीव झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता संगठन में घमासान मचा हुआ है। विजय झा के साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजनीति में आने की खबर उड़ी थी मगर ऐसा हो नहीं सका था। विजय झा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग सरकार का प्रमुख एजेंडा बना हुआ है। विजय झा क्या आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर उतरेंगे या नहीं यह सवाल बना हुआ है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM