Advertisement

शहरी गोठान द्वारा अब तक 22533 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण

अम्बिकापुर : शहरी गोठान द्वारा अब तक 22533 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण

अम्बिकापुर प्रदेश का दूसरा सर्वाधिक वर्मी खाद निर्माण करने वाला नगरीय निकाय

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2022 गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोठान में गोबर खरीदी उपरांत वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट व सुपर कंपोस्ट प्लस खाद का निर्माण समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत गोठानों में अब तक कुल 22533 क्विंटल वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया गया है जो प्रदेश के नगरीय निकायों में दूसरा सर्वाधिक है।
अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत वर्तमान में केवल एक गोठान घुटरापारा में निर्मित है जहां गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद का निर्माण स्वच्छ अम्बिकापुर मिशन सिटी लेवल फेडरेशन के महिला समूहों के द्वारा किया जा रहा है। गोठान में निर्मित वर्मी खाद को सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को बिक्री किया जा रहा है।
नमनाकला समिति द्वारा सर्वाधिक बिक्री- अम्बिकापुर जनपद के नमनाकला सहकारी समिति द्वारा जिले में सर्वाधिक वर्मी खाद का विक्रय किया गया है। इस समिति के द्वारा अब तक 77 लाख 40 हजार 920 रुपये का 9308 क्विंटल वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट खाद बेचा गया है जो प्रदेश का चौथा सर्वाधिक वर्मी खाद बेचने वाला समिति है।
उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी हेतु जिले के 312 गोठान पंजीकृत हैं। इन गोठनों मे महिला समूहों द्वारा निर्मित वर्मी खाद को 39 सहकारी समितियां के माध्यम से किसानों एवं संबंधित विभागों को विक्रय किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47