Advertisement

आज बलरामपुर जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान

बलरामपुर : आज बलरामपुर जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान

कलेक्टर ने सभी नागरिकों से की इस महाअभियान में शामिल होने की अपील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर 21 जुलाई 2022 जिले में कोविड-19 के संक्रमण तथा वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. मार्गदर्शन में आज 22 जुलाई को जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी तैयारी कर ली है। इस अभियान में पहला, दूसरा एवं प्रीकॉशन डोज लगाया जायेगा। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने इस टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने सभी अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर शत्-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने टीकाकरण से छूटे सभी नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि है टीकाकरण करवा कर आप अपने परिवार को इस महामारी से सुरक्षित कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया है कि अब तक जिले में लगभग 13 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों को कोविड-19 की डोज लगाई गई है, जिसमें 6 लाख 63 हजार लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने हेतु टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार है, जिसके लिए जिले में आज सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को वैक्सीनेशन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 616 दलों का गठन किया गया है। इस टीकाकरण अभियान में लगभग 04 लाख लोगों को टीकाकरण किया जाना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47