Advertisement

उपराष्ट्रपति नायडू, अन्य गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति नायडू, अन्य गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 22 जुलाई उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के अस्थायी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।

राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से ही मुर्मू से मिलने वालों का तांता लगा है। केंद्रीय मंत्रियों सहित कई साधू संतों ने भी उनसे मुलाकात की है।

मुर्मू से मिलने वालों में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व जी किशन रेड्डी, धार्मिक नेता और आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मा कुमारी के पदाधिकारी शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, उपराष्ट्रपति नायडू ने मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव विनोद तावड़े सहित कई भाजपा नेताओं ने भी उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ही मुर्मू से मुलाकात की थी और उन्हें बधाई दी थी।

गौरतलब है कि मुर्मू (64) ने विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनकर बृहस्पतिवार को इतिहास रच दिया। मुर्मू ने मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त कर सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की।

वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47