Advertisement

शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर

शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर

गॉल, 22 जुलाई (एपी) पाकिस्तान की पहले टेस्ट मैच में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच चार विकेट से जीता था जिसमें अफरीदी ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे।

पाकिस्तानी टीम के अधिकारी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफरीदी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में अभी 99 विकेट दर्ज हैं और दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलने के कारण 100 विकेट का आंकड़ा छूने का उनका इंतजार बढ़ गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अफरीदी पहले टेस्ट मैच के दौरान दिनेश चांदीमल के शॉट को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे।

अफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर फहीम अशरफ को मौका मिल सकता है।

इस बीच श्रीलंका ने चोटिल महेश तीक्ष्णा की जगह ऑफ स्पिनर लक्षिता मानसिंघे को टीम में शामिल किया है। पाथुम निसांका की भी टीम में वापसी हुई है। उन्हें आस्ट्रेलियाई श्रृंखला के दौरान कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47