Advertisement

बलरामपुर:नायब तहसीलदार ने शासकीय भूमि से हटाया बेजा कब्जा

बलरामपुर:नायब तहसीलदार ने शासकीय भूमि से हटाया बेजा कब्जा

ग्रामीणों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही

बलरामपुर 22 जुलाई 2022 विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कोचली में शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा कर पोल्ट्री फार्म बनाये जाने की शिकायत के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में उक्त भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है, इसके साथ ही पोल्ट्री फार्म के लिए निर्मित शेड को ढहा दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्राम कोचली में डौरा पहुँच मार्ग पर स्कूल पारा के पास शासकीय भूमि पर कब्जा कर ग्रामीण विंध्याचल जायसवाल के द्वारा पोल्ट्री फार्म का निर्माण कराये जाने व रिहायशी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के संचालन से गम्भीर तरह की बीमारियां होने की आशंका जताते हुए, इसकी शिकायत ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से की थी। शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरत कौशिक ने संज्ञान लेते हुए जांच करने का आदेश संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को दिया था। राजस्व निरीक्षक ने आवेदक अन आवेदक सरपंच तथा ग्राम वासियों की उपस्थिति में जांच किया जांच में पाया गया कि विंध्याचल जायसवाल द्वारा छोटे झाड़ मद में दर्ज शासकीय भूमि खसरा नम्बर 33 रकबा 0.90 हेक्टेयर में बेजा कब्जा कर पोल्ट्री फार्म हेतु शेड निर्माण करना जा रहा है।

न्यायालय अनुविभागीय अधिकरी बलरामपुर जांच प्रतिवेदन सही पाए जाने पर दंड प्रक्रिया की धारा के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए वादभूमि पर बनाये गए पोल्ट्री फार्म को तत्काल हटाने के निर्देश नायब तहसीलदार तथा पस्ता थाना प्रभारी को दिए। जिसके परिपालन में उप तहसील डवरा के नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की द्वारा बेजा कब्जा हटाते हुए उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47