Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर:पखांजूर के ग्राम छोटे बेठिया एवं उदयपुर में बनेंगे नये विद्युत सब स्टेशन

उत्तर बस्तर कांकेर:पखांजूर के ग्राम छोटे बेठिया एवं उदयपुर में बनेंगे नये विद्युत सब स्टेशन

लगभग 125 गांवों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत कांकेर जिले के ग्रामीण अंचल में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध एवं गुणवत्तायुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पखांजूर क्षेत्र में दो नये 33/11 केव्ही विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जगदलपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक एस.के. ठाकुर ने बताया कि कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छोटे बेठिया एवं उदयपुर में 03 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से दो नये विद्युत सब स्टेशन स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इन उप केन्द्रों के लिए 28 किलोमीटर 33 केव्ही तथा 35 किलोमीटर 11 केव्ही की नई लाईनें, कुल दो नग 3.15 एमव्हीए का पॉवर ट्रांसफार्मरों को स्थापित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम छोटे बेठिया एवं उदयपुर में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से इस क्षेत्र के लगभग 125 गांवों के किसानो तथा उपभोक्ताओं को समुचित ओलटेज पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने लगेगा। उक्त दोनों उप केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57