कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान नगर पंचायत क्षेत्र में जोर शोर से हुआ प्रारंभ

कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान नगर पंचायत क्षेत्र में जोर शोर से हुआ प्रारंभ

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर-उक्त संबंध मे जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक वार्ड के घर-घर जाकर लोगों को लगा रहे वैक्सीन। कांग्रेस नेता अनुपम फिलिप ने भी बूस्टर डोज लगवा कर लोगों से महा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का किया अपील।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उल्लेखनीय है कि विश्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में कोविड-19 का दो दिवसीय महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी एवं सहायक प्रत्येक वार्ड के घरों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। वैक्सीनेशन की इस कड़ी में कांग्रेस नेता अनुपम फिलिप अपने दल के साथ पहुंचकर वैक्सीन लगवाया एवं क्षेत्रवासियों को महा अभियान के तहत शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लाभ लेने एवं टीका लगाने की अपील किया। आज कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के प्रथम दिवस क्षेत्र में कई ऐसे लोग मिले जो कोविड-19 का प्रथम डोज नहीं लगा पाए थे, उन्हें भी प्रथम डोज लगाया गया एवं दूसरे डोज के साथ सैकड़ों लोगों को बूस्टर डोज भी लगाया गया। महा अभियान के इस कार्यक्रम में लोग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं एवं वैक्सीनेशन के महत्व को समझते हुए टीका लगवा रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मी इमरान खान, सरिता प्रसाद, प्रमिला साहू, मुबारक अली, अखिलेश यादव आदि की टीम सक्रिय रूप से लगी रही। वही नगर पंचायत सीएमओ यूफ्रीशिया एकका भी प्रत्येक वार्डों का निरीक्षण करते हुए लोगों को प्रोत्साहित करते नजर आए।