छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

उत्कल समाज का दायित्व युवाओं को विशाल अध्यक्ष, प्रभाकर सचिव, अलंकार कोषाध्यक्ष बनाए गए

उत्कल समाज का दायित्व युवाओं को विशाल अध्यक्ष, प्रभाकर सचिव, अलंकार कोषाध्यक्ष बनाए गए

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -नगर के धार्मिक व सामाजिक संगठन उत्कल समाज का नवीन इकाई गठित किया गया जिसमे विशाल अध्यक्ष, प्रभाकर सचिव ,अलंकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

जानकारी के अनुसार महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा एवं जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव के सफल समापन के पश्चात, जगन्नाथ मंदिर उत्कल समाज की नई कमेटी का हुआ गठन विशाल स्वाई बने अध्यक्ष।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ मंदिर उत्कल समाज बिश्रामपुर के द्वारा संपूर्ण जिले भर में एकमात्र रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसका स्वरूप प्रत्येक वर्ष बढ़ता ही जा रहा है । समाज द्वारा रथयात्रा के बढ़ते स्वरूप, मंदिर की सुचारू व्यवस्था एवं उन्नति उत्थान हेतु नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें इस बार समाज के द्वारा युवाओं पर भरोसा जताते हुए उनके हाथों में बागडोर सौंपा। इसी कड़ी में विशाल स्वाई को अध्यक्ष, राजेंद्र प्रधान को उपाध्यक्ष, प्रभाकर स्वाई सचिव, अक्षय साहू सह सचिव, एवं कोषाध्यक्ष अलंकार नायक को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग में हर्ष व्याप्त है। वही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदीप त्रिपाठी, संतोष विश्वाल, निराकार नायक, अतुल स्वाई, रजत पात्रो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गए साथ ही जगन्नाथ मंदिर मे प्रत्येक माह के संक्रांत को आयोजित होने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण गरीब नारायण सेवा प्रभारी एलसी त्रिपाठी को बनाया गया। इस संबंध में नवीन अध्यक्ष विशाल सवाई ने बताया कि पुरानी कमेटी ने बड़ी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर समाज को यहां तक पहुंचाया है, जिसे हम आगे बढ़ाएंगे । समाज में कई महत्वपूर्ण योजनाएं एवं सेवा प्रारंभ किए जाने हैं। साथ ही मंदिर निर्माण प्रथम लक्ष्य होगा, जिसके लिए हम सभी समाज के लोग तैयारी में लग चुके हैं। आने वाले वर्षों में क्षेत्रवासियों को पुरी जगन्नाथ मंदिर का एक छोटा स्वरूप बिश्रामपुर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!