Advertisement

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में राहुल गांधी हिरासत में

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में राहुल गांधी हिरासत में

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई सांसदों को पुलिस ने मंगलवार को विजय चौक पर हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसद सरकार द्वारा एजेंसियों के कथित दुरुपयोग की ओर राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित करने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने के लिए विजय चौक पर एकत्र हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

गांधी को पुलिस बस में बिठाया गया लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है।

विजय चौक विरोध स्थल पर अन्य कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया और अलग-अलग पुलिस बसों में ले जाया गया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “भारत एक पुलिस राज्य है, मोदी एक राजा हैं।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा की अनुमति नहीं दी जा रही है।

गांधी ने कहा, “मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। हम राष्ट्रपति भवन की ओर जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस हमें अनुमति नहीं दे रही है।”

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के सभी सांसद विजय चौक पर रुके और राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से रोका। जबरन गिरफ्तार किया गया। अब हम पुलिस बसों में हैं, जहां हमें ले जाया जा रहा है, केवल पीएम और एचएम जानते हैं कि कहां है।”

कांग्रेस सांसद इससे पहले पार्टी की रणनीति पर फैसला करने के लिए संसद में एकत्र हुए थे क्योंकि सोनिया गांधी दूसरी बार नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई थीं।

इसी मामले में पूछताछ के लिए राहुल गांधी पहले ही जांच एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47